फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टावर पर चढ़कर हंगामा करना पड़ा महंगा, जेल भेजा गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। खमरिया सुजात गांव में जमीन और पैसों के विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामले में युवक के साथ टावर कंपनी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम थाना हर्रैया क्षेत्र के खमरिया सुजात गांव निवासी जन्मेजय सिंह उर्फ जय सिंह 28 वर्ष शराब के नशे में गांव के बाहर लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। टावर पर चढ़कर वह नीचे कूदने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, ग्रामवासी और परिजन मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। जांच में पता चला कि युवक का अपने बड़े भाई दिवाकर सिंह से जमीन और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हर्रैया ने बताया कि युवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें