फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बूथों पर चला स्वच्छता अभियान...कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Thu, 18 Sep 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान करते भाजपाई- विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा की ओर से पूरे देश में शुरू किए गए 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ बुधवार को बस्ती जिले में भी किया गया। कार्यक्रम दो अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

शुभारंभ के मौके पर जिला अस्पताल और कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनका उद्घाटन जिला प्रभारी समीर सिंह और जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री का संदेश लाइव प्रसारित किया गया तथा सभी बूथों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
भाजपा कार्यालय पर लगे रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पल्लव श्रीवास्तव, अमृत वर्मा, रोली सिंह, रवि तिवारी, विवेक श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया। वहीं विभिन्न मंडलों में 152 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। जिला प्रभारी समीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा और समाज कल्याण के कार्य भाजपा की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने इसे समाज में जागरूकता और जीवन बचाने की मुहिम बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए और सेवा, स्वच्छता व जनकल्याण का संकल्प लिया।
बनकटी संवाद के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीएचसी परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की और मरीजों में फल वितरित किए। इस अवसर पर विवेकानंद शुक्ला, अतुल पाल, जनार्दन शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। रूधौली संवाद के अनुसार, आदर्श नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन धीरसेन निषाद ने 156 घंटे के स्वच्छता ही सेवा महाअभियान का शुभारंभ झाड़ू लगाकर किया। सफाईकर्मियों को सभी वार्डों में अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। शहीद कीर्तिकर निषाद पार्क में पौधरोपण भी किया गया।
सल्टौआ संवाद के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का लाइव शुभारंभ हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार की देखरेख में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
हर्रैया संवाद के अनुसार, कसैला स्थित तपसीधाम आश्रम पर भाजपा नेता योगेंद्र सिंह व समाजसेवी चंद्र मणि पांडेय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चला। कार्यकर्ताओं ने मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की।
कलवारी संवाद के अनुसार, कौलेश्वरनाथ मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और भोलेनाथ की पूजा की। इस दौरान विकास कार्यों और राष्ट्रीय सुरक्षा पर मोदी के योगदान को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें