बस्ती। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में साफ-सफाई कराई गई। एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई गई। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि शहर के कटरा, पतेलवा, पुराना डाकखाना समेत कई क्षेत्रों में सुबह और दोपहर में अभियान चलाया गया। नालियों के सिल्ट निकाले गए। सभी सफाई कर्मियों और इंस्पेक्टरों को अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था में काेई ढील न बरतने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है। संवाद
भद्रेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु
बस्ती। सावन मास के शनिवार को भी भद्रेश्वर नाथ मंदिर समेत जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भद्रेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही शिव भक्तों तांता लगा था। इसके अलावा भारीनाथ, जागेश्वरनाथ, कड़र, बरवा धाम, कंपनीबाग शिव मंदिर में भी पूजन-अर्चन का दौर सुबह से दोपहर तक चलता रहा। सावन माह के मद्देनजर भद्रेश्वर नाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। संवाद