फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जनसहयोग से शुरू हुई मनोरमा नदी की सफाई

विज्ञापन
भाजपा नेता चंद्रम​णि पांडेय के साथ मनोरमा की सफाई करते क्षेत्रीय लोग। स्रोत- आयोजक।
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय सुदामा के नेतृत्व में बुधवार को पंडूल घाट के निकट झुंगीनाथ शिवमंदिर के पास मनोरमा नदी में सफाई अभियान शुरू किया गया। उनकी पहल पर जनसहयोग से यह मुहिम शुरू हुई है। पहले दिन क्षेत्र के तमाम नागरिकों ने उनके साथ नदी की सफाई की।
विज्ञापन

भाजपा नेता सुदामा ने कहा कि मनोरमा के सफाई अभियान में आश्वासन देने के बाद प्रशासन की ओर से हिस्सा लेने कोई नहीं पहुंचा। यहां तक कि सफाई करने वाले नागरिकों के लिए सुरक्षा आदि के भी कोई इंतजाम नहीं किए गए। मगर लोग मनोरमा को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्पित है। क्षेत्र के सजग प्रहरियों की मदद से मनोरमा को स्वच्छ और निर्मल बनाया जाएगा। भगवान श्रीराम के प्राकट्य से जुड़ी नदी है। इस नदी का पौराणिक महत्व हैं। इसे हम विलुप्त नहीं होने देंगे।
कहा कि जब तक मनोरमा की निर्मल धारा दिखने नहीं लगेगी तब तक यह अभियान बंद नहीं किया जाएगा। इस मुहिम से आमजन को भी लगातार जोड़ा जाएगा। पहले दिन ही नदी से जलकुंभी एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाने के बाद कुछ हिस्से में नदी की धारा दिखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेता जगत बली सिंह, अतुल शुक्ल, अजय शुक्ल, सुशील मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें