फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अवैध हॉस्पिटल और अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

विज्ञापन
सल्टौआ में निजी हॉ​​स्पिटल सील करने के बाद मौजूद टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी वॉल्टरगंज (बस्ती)। जिले के सल्टौआ तिराहा बस्ती- डुमरियागंज मार्ग के किनारे बिना पंजीकरण के निजी हॉस्पिटल और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ एवं निजी हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी डॉ. एसबी सिंह के नेतृत्व में बुधवार को टीम संबंधित हॉस्पिटल पर पहुंची। यहां जांच पड़ताल की गई तो अमित हॉस्पिटल अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर के कोई भी वैध कागजात मौके पर नहीं मिले। संचालक ने भी कागजात उपलब्ध कराने से किनारा कस लिया।
इसके बादडिप्टी सीएमओ की मौजूदगी में टीम ने अमित अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया गया। लोगों का कहना था कि यह अस्पताल लंबे समय से चल रहा है। विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी भी थी। बावजूद इसके जिम्मेदार कार्रवाई करने से बचते रहे।
विज्ञापन

चर्चा यह भी थी कि यह कार्रवाई एक विभागीय अधिकारी के स्वाभिमान पर ठेस पहुंचने के कारण मजबूरी में हुई है। लोगों ने कहा कि अभी हाल ही में सल्टौआ सीएचसी में तैनात एक चिकित्सक यहां जांच करने पहुंचे थे। उस समय अस्पताल के संचालक और स्टॉफ ने उनके साथ अभद्रता की थी। इसी के बाद मामला तूल पकड़ लिया। संबंधित चिकित्सक ने उच्चाधिकारियों को अवैध अस्पताल संचालित होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें