बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती प्रशासन अगस्त माह में नालों की सफाई को चेता है। लोगों का कहना है कि मई-जून में होने वाला कार्य आधा अगस्त बीतने के बाद हो रहा है। अब छोटी जेसीबी लगा कर नाले में भरी सिल्ट निकलवा रहे हैं।
रविवार को कटरा पानी टंकी से न्याय मार्ग न्यायालय गेट तक नगर पालिका ने विशेष अभियान चलाया। छोटी जेसीबी से नालों की सफाई शुरू करते हुए सिल्ट निकाली जा रही है। बताया गया कि बारिश होते ही न्याय मार्ग पर जलभराव हो जाता है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
नगर पालिका ने जलभराव से निजात दिलाने के लिए चोक नालों की सफाई शुरू करा दी है। बताया गया कि पूर्व में नालों की सफाई ठीक ढंग से नहीं हो पाई थी, जिसके चलते नाले चोक हो गए हैं। जाम नालियों की रविवार को सफाई कराई गई। कई जगहों पर नालों के ढक्कन न खुलने से सफाई नहीं हो पाई।