फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ाई शुरू, जलभराव रोकने को 8.72 करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जलभराव के कारण पढ़ाई प्रभावित होने के बाद अटल आवासीय विद्यालय में अब फिर से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। छात्र-छात्राएं कक्षाओं में पढ़ाई करने लगे हैं। वहीं, विद्यालय परिसर को जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए 8.72 करोड़ रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

हर्रैया तहसील क्षेत्र के बसेवा राय स्थित अटल आवासीय विद्यालय में सितंबर के आखिरी सप्ताह में जलभराव हो गया था। 2 अक्तूबर को यह मामला प्रमुखता से उजागर हुआ तो जिला प्रशासन भी हरकत में आया। 4 अक्तूबर को विद्यालय बंद कर दिया गया। इसके अगले चरण में हाईस्कूल के 140 विद्यार्थियों की कक्षाएं भी बंद कर दी गईं।
इस बीच परिसर में जलभराव कम होने से आवागमन में सुगमता होने लगी तो विद्यालय खोल दिया गया है। मंगलवार को सभी कक्षाओं के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते नजर आए। हालांकि, अभी परिसर के बाहर जलभराव बना हुआ है, जिसके लिए ठोस इंतजाम नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

इनसेट
मुख्यमंत्री को भेजी गई आख्या
मामला कई दिन तक सुर्खियों में रहा तो मुख्यमंत्री ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से आख्या मांगी थी। इसके लिए 27 अक्तूबर तक की समयसीमा निर्धारित की गई थी। मंगलवार को निर्धारित समय सीमा के अंतिम दिन संबंधित अधिकारियों की ओर से आख्या शासन को भेज दी गई।
इनसेट
स्थायी समाधान के लिए 8.72 करोड़ की योजना
विद्यालय परिसर में दोबारा जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए रिटेनिंग वॉल बनाने की योजना तैयार की गई है। सिंचाई विभाग की ओर से इसके निर्माण के लिए 8.72 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इससे विद्यालय परिसर को जलभराव से सुरक्षित रखने की दिशा में स्थायी समाधान की उम्मीद है।
कोट...
अटल आवासीय विद्यालय में पठन-पाठन शुरू हो गया है। जलभराव से निजात के लिए प्रक्रिया चल रही है। बजट स्वीकृत होने के बाद इसके स्थायी समाधान के कार्य होंगे। उच्चाधिकारियों के स्तर से समस्या के निस्तारण की कवायद चल रही है।-रचना केसरवानी, उप श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें