फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हार्ट अटैक से कक्षा छह के छात्र की मौत

Thu, 03 Jul 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। आदर्श इंटर काॅलेज के कक्षा छह के 12 वर्षीय छात्रा आनंद राव की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सल्टौआ निवासी पिता उमाशंकर ने बताया कि भोर में लगभग साढ़े तीन बजे आनंद के सीने में दर्द होने लगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ ले गए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे कैली मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान स्थिति बिगड़ने लगी तो गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उसे ले जाने की व्यवस्था बना ही रहे थे कि आनंद ने दम तोड़ दिया। मृतक की मां शांति देवी, भाई विशाल, अभिषेक सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिवार के लोगों ने बताया कि वह एकदम ठीक था। रात में खाना खाने के बाद सोया था। अचानक साढ़े तीन बजे रात में सीने में तेज दर्द की शिकायत की। मृतक के पिता ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि बच्चे के सीने में तेज दर्द हो रहा था। ऐसे में पूरी आशंका है कि उसे हार्ट अटैक हुआ होगा। परिजनों ने देर शाम महादेवा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें