फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंदिर से लौटते समय बकरी हटाने पर झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी केस दर्ज
विज्ञापन

- पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक परिवार के साथ मंदिर से दर्शन करके लौटते समय कर्मा गांव में रास्ते से बकरी हटाने पर रविवार रात दो समुदायों के बीच बवाल हो गया। इस झड़प में कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ एससी-एसटी, छेड़खानी और मारपीट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ गोंडा के स्वामी नारायण छपिया मंदिर से रविवार शाम लौट रहे थे। कर्मा गांव के पास रास्ते में कुछ लोग बकरी चरा रहे थे। रास्ता साफ करने को कहने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं से अभद्रता की और साड़ी तक खींच ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर कर्मा गांव निवासी अनवर अली, अबरार, जरार सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की विवेचना सीओ हर्रैया द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें