फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धान की रोपाई को लेकर मारपीट, महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के पेड़रहिया गांव में धान की रोपाई के दौरान विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि कटीले बांस हटाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने महिलाओं पर फावड़ा, सरिया और ईंट से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित परिवार ने नगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पेड़रहिया गांव निवासी विफना देवी पत्नी राम सुरेश ने नगर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने खेत में धान की रोपाई के लिए कटीले बांस हटा रही थी। इसी दौरान गांव के विशाल, राम जियावन, ऊषा देवी और कुमकुम कुमारी वहां पहुंच गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने फावड़ा, सरिया और ईंट से हमला कर दिया। मारपीट में विफना देवी और उनकी बेटी लक्ष्मीना के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि आंचल और हिना भी घायल हो गईं।
परिजनों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी भेजा। वहां हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर विशाल, रामचंद्र,ऊषा देवी व कुमकुम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें