फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेट्रोल पंपों पर मुफ्त हवा के दावे हवा-हवाई... पानी भी मयस्सर नहीं

Sun, 23 Mar 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर पालिका रोड स्थित पेट्रोल पंप के बगल में हवा की वस्वस्था।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों के लिए सुविधाओं के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। कहीं वाहन में हवा भरने के मशीन खराब तो कहीं पानी की व्यवस्था नहीं और कहीं फस्ट एड बाक्स नहीं। पंपों पर नियम को दरकिनार कर बिना हेलमेट लगाए चालकोंं के वाहनों में पेट्रोल भरे जा रहे हैं।
शनिवार की सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट लगाए मनीष गुप्ता पहुंचे। बाइक में पेट्रोल लेने के बाद पंप कर्मी से वाहन में हवा भरने का आग्रह किया। कर्मी ने रोड उस पार इशारा करते हुए कहा कि वहां जाकर हवा ले लें।
विज्ञापन

यहां व्यवस्था नहीं है। पानी के बारे में पूछे जाने पर कहा गया यहां वाटर कूलर नहीं है। पेयजल की व्यवस्था के संबंध में पूछने पर कर्मी ने बताया कि शौचालय के बगल में टोटी है। इसमें टंकी का पानी आता है। नगर पालिका रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहर करीब एक बजे मनोज वाहन में पेट्रोल लेने के बाद हवा के लिए मशीन के पास पहुंचे।
वहां कर्मी के बताया कि बगल से पेट्रोल ले लीजिए। हवा की मशीन खराब है। नई मशीन आकर रखी है। नई मशीन के स्टाल होने के बाद हवा मिलेगी। यहां के मैनेजर नूर मोहम्मद ने बताया कि कुछ दिन से मशीन खराब है। नया मशीन मंगवाया गया है। ऐसा ही हाल मालवीय रोड स्थित पेट्रोल पंप पर देखने को मिला।
विज्ञापन

यहां हवा के लिए लगी मशीन का काउंटर बंद मिला। पूछने पर पंपकर्मियों ने बताया कि आज पंप में हवा देने वाला कर्मचारी नहीं आया है। इसी रोड पर आगे जाने पर फव्वारा तिराहा से पहले सरस्वती फ्यूल सेंटर पर वाहनों में हवा, पेयजल, शौचालय और फस्ट एड बाक्स दुरुस्त देखने को मिला। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर ग्राहक सुविधाओं का टोटा है। सड़क सुरक्षा के नियम को दरकिनार कर बिना हेलमेट के पहुंचे चालकों को वाहनों में पेट्रोल दिया जा रहा है। पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से ग्राहक आसपासकीके दुकानों से बोलत का पानी खरीद का प्यास बुझा रहे है।
इस संबंध में भारत पेट्रोलियम के क्षेत्रीय सेल्स अधिकारी अश्वनी यादव से बात करने की कोशिश की गई, मगर उनका मोबाइल फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें