संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश में युवक को अगवा कर बंधक बनाकर मारने-पीटने का मामला प्रकाश में आया है।
आरोप है कि युवक को बचाने पहुंची महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। पुलिस ने आठ आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
इस संबंध में युवक की मां ने तहरीर में बताया कि 13 मार्च को होलिका दहन को लेकर उसके गांव के रहने वाले नेबू लाल के घर से कुछ कहासुनी हो गई थी।
19 मार्च की रात नौ बजे बेटे फूलचंद को आरके आरतियन उर्फ रामकुमार निवासी पतिला थाना कप्तानगंज, ठाकुर प्रेम नंदवंशी निवासी महादेवा की साजिश में आकर विपक्षी जबरदस्ती उसे रात में उठाकर गांव के बाहर नेबूलाल के घर पर ले जाकर बंधक बनाकर बंद कमरे में मारापीटा।
जानकारी होने पर बेटे को बचाने मां गई तो आरोपी के घर की कुछ महिलाओं के साथ नेबूलाल के उसके घर आ गए और अभद्रता की। पुलिस ने नेबूलाल, राज, मनोज, सिकंदर, रोशन लाल, संदीप, आरके आरतियन उर्फ रामकुमार और ठाकुर प्रेम नंदवंशी पर केस दर्ज किया है।