फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीडीए का कर्मचारी बताकर दुकान दिलाने के नाम पर 8.95 लाख हड़पे

Mon, 16 Jun 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। खुद को बस्ती विकास प्राधिकरण का कर्मचारी बताकर नगर पालिका में दुकान आवंटित करने के नाम पर 8.95 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों को दुकान आवंटित कराने के नाम पर पैसे लिए गए। दुकान नहीं मिली तो अपना पैसा मांगना शुरू किया तो जानमाल की धमकी दी जाने लगी। पुलिस बताया कि दलजीत मिश्रा, अनुराग मिश्रा और अनूप मिश्रा निवासी खुटहना (खुथना) थाना नगर जिला बस्ती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर के अशोकरनगर दुर्गा मंदिर बसारतपुर निवासी पुंज प्रकाश मिश्रा वर्तमान में बरगदवा थाना कोतवाली के पास रहते हैं। तहरीर में बताया है कि आरोपी दलजीत मिश्रा ने उनसे कहा कि उनके बेटे अनुराग मिश्रा व अनूप मिश्रा विकास प्राधिकरण में क्लर्क हैं। दोनों नगर पालिका में लोहे की टंकी व नक्शा पास कराते हैं। बातों में उलझाकर जालसाजी कर अस्पताल का नक्शा पास कराने व नगरपालिका में दुकान आवंटित कराने के नाम पर उनसे कुल 8.95 लाख रुपये ले लिया। दुकान नहीं मिलने व नक्शा पास न होने पर जब पैसा वापस मांगा तो जानमाल की धमकी दी जाने लगी। कोतवाल ने राणा डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच बड़ेवन चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें