बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के केउवां जप्ती गांव के सामने रविवार की सुबह सड़क के किनारे 70 वर्षीय बुन्ने का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। टहलने निकले लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी मय फोर्स पहुंचे और फांरेंसिक टीम को बुला लिया। तीन घंटे बाद पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि यह शव बुन्ने का है। भतीजे नवाब अली ने बताया कि उसके चाचा 30 वर्ष पहले मानिकचंद चौराहे पर साइकिल की दुकान चलाते थे। उसी दरम्यान इनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। तब से चौराहे पर ही रहने लगे थे। चौराहे के लोग ही उन्हें भोजन-पानी देते थे। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से वे मानिकचंद चौराहे से लापता थे। इनकी शादी नहीं हुई थी। संवाद