फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के चहुमुखी विकास का दावा

Wed, 16 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फल उद्यान परिसर में समाजवादी विकास दिवस का उदघाटन करते प्रभारी मंत्री महबूब अली। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर उद्यान विभाग के परिसर में जनपद स्तरीय समाजवादी विकास दिवस का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री महबूब अली ने कहा कि सरकारें आती हैं और चली जाती हैं, लेकिन कुछ सरकारें ऐसी हैं जो अपने घोषणा पत्र में किए वायदे पर काम करती हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी ऐसी ही सरकार में समाज के सभी वर्गों के चहुमुखी विकास के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया है।
विज्ञापन


इस सरकार में समाज कल्याण, आवास, पेंशन, कृषि, रोजगार आदि क्षेत्रों में लाखों लोगों को लाभान्वित किया गया है। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि मौजूदा सरकार ने विगत चार वर्षों में जनता के कल्याण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया है। लगभग 63 करोड़ 82 लाख रुपये खर्च कर 1200 किमी से ज्यादा सड़कों का निर्माण, मरम्मत एवं खड़ंजे का निर्माण किया गया। 142 करोड़ खर्च कर जनपद में सेतु निर्माण का कार्य किया गया है।

इस अवसर पर समाजवादी पेंशन, लोहिया ग्रामीण आवास, लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन योजना, कामधेनु योजना, जननी सुरक्षा योजना, कृषि स्वावलंबन योजना, सोलर पंप योजना, श्रम विभाग के नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना आदि के तहत लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र वितरित किया गया। नि:शुल्क योजना में पांच लाभार्थियों और रानी लक्ष्मीबाई योजना के लाभार्थियों को तीन-तीन लाख रुपये के चेक मौके पर वितरित किए गए तथा सरकार के कार्यों के प्रति उनके अनुभवों को मंच पर साझा किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक श्रमायुक्त अनिल कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें