फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिविल डिफेंस इकाई का होगा विस्तार

Fri, 06 Jun 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा कोर) इकाई का विस्तार किए जाने की योजना बनाई जा रही है। वालंटियर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे आपातस्थिति में जनहानि को कम किया जा सके और वालंटियर्स काे समय-समय पर प्रशिक्षित किया जा सके।
विज्ञापन

ये बातें जिलाधिकारी एवं नियंत्रक सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा कोर) रवीश गुप्ता ने कार्यालय में सिविल डिफेंस से जुड़े लोगों से कहीं। सिविल डिफेंस के लोगों ने जिलाधिकारी से जनपद में सिविल डिफेंस का स्थायी कार्यालय स्थापित किए जाने की मांग की।
इस मौके पर उप नियंत्रक सत्यप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डाॅ. डीके गुप्ता, वार्डेन कुलदीप सिंह, जी. रहमान, अब्दुल हलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें