सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को एसोसिएशन के सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि जिला जज जयशील पाठक ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में जिला जज पाठक ने कहा कि अधिवक्ता अपने तर्कों से वादकारियों के हित की बातों को न्यायिक अधिकारियों के समक्ष रखें। इससे नए न्यायिक अधिकारियों को सीखने का मौका मिलेगा। बार-बेंच के सामंजस्य से वादकारियों को न्याय मिले। विश्वास दिलाया कि अधिवक्ताओं की मर्यादा का हनन नहीं होगा। उन्होंने निवर्तमान कार्यकारिणी के सहयोग की प्रशंसा की। साथ ही नई कार्यकारिणी को सहयोग देने की बात कही। कहा कि किसी भी समस्या का निराकरण मिल बैठ कर ही किया जाएगा।
नव निर्वाचित अध्यक्ष बद्री प्रसाद दुबे ने कहा कि जिस विश्वास के साथ अधिवक्ताओं ने हमें यह दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी अपनी लक्ष्मण रेखा को न पार करें। नव निर्वाचित महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ताओं के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा संगठन का दायित्व है। इसके लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। बार और बेंच में बेहतर तालमेल रखते हुए अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के हितों की सुरक्षा की जाएगी। अधिवक्ता हित में जितना बन पड़ेेगा किया जाएगा। इससे पहले नव निर्वाचित अध्यक्ष बद्री प्रसाद दुबे, महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, शिव नरायन पांडेय, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री पवनसुत ओझा, दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, आत्मा प्रसाद चौहान, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हयात मोहम्मद, राम कमल, राजेश कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव, सालिगराम चौधरी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत कुमार भारती, शैलेष कुमार, मस्तराम, कृष्ण नरायन पांडेय, अंबिका प्रसाद सिंह को मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र दिया।
शपथ ग्रहण समारोह को निवर्तमान अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय, निवर्तमान महामंत्री प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, अयोध्या प्रसाद शुक्ल, भारत भूषण वर्मा, वीरेंद्र नाथ पांडेय, यंग बार के महामंत्री शेषनाथ पाठक, जनपद बार के महामंत्री रवि शरण सिंह, गोपाल चंद पांडेय आदि ने संबोधित किया। चुनाव अधिकारी मोती चंद पांडेय ने कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर हरिश्चंद्र प्रताप सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, परमात्मा प्रसाद श्रीवास्तव, विजय तिवारी, राम सजीवन, परमात्मा प्रसाद चौधरी, नंद लाल सिंह, दीप नरायन शुक्ल, परिपूर्णानंद, भानु प्रताप शुक्ल, श्याम प्रकाश शर्मा, जवाहर लाल मिश्र, नरेंद्र पांडेय, महेश कुमार श्रीवास्तव, अवधेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।