फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीपीआरओ ने सफाई कर्मी को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सांऊघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत छितही प्रह्लाद के राजस्व गांव छितहीखुर्द में तैनात सफाईकर्मी शिव कुमार को डीपीआरओ घनश्याम सागर ने निलंबित कर दिया है। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट में सफाईकर्मी बिना किसी सूचना के पंचायत से 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अनुपस्थित था। नोटिस का स्पष्ट जवाब नहीं मिला। गांव में गंदगी भी पाई गई। ऐसे में कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए डीपीआरओ ने शिव कुमार को निलंबित कर ब्लॉक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। जांच के लिए एडीओ पंचायत बहादुरपुर को जांच अधिकारी नामित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें