फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनोरमा की सफाई में नागरिकों ने दिया योगदान

विज्ञापन
पंडूल घाट पर मनोरमा नदी की सफाई करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रमणि पांडेय की पहल अब रंग लाने लगी है। मनोरमा नदी के संरक्षण एवं सफाई में अब कई हाथ आगे बढ़ चुके हैं। चौथे दिन खराब मौसम के बाद भी भाजपा नेता के साथ अच्छी संख्या में लोग मनोरमा की सफाई करने पहुंचे। नदी में घुसकर लोगों ने जलकुंभी और शैवाल को बाहर निकाला तो नदी का पानी साफ दिखने लगा।
विज्ञापन

चौथे दिन पंडूल घाट के आसपास नदी में सफाई अभियान चलाया गया। दिन भर चले इस अभियान के बाद कुछ हिस्से में नदी का पानी स्वच्छ दिखने लगा। भाजपा नेता ने कहा कि प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण में भी जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग मदद को आगे नहीं आ रहे हैं। जनता खुद अब इस मुद्दे पर सवाल उठाने लगी है। सफाई अभियान में आमजन का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
कहा कि प्रशासन के रवैए से यह प्रतीत होता है कि विधायक के बयान के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने हाथ इस जन अभियान से खींच लिए हैं। जबकि प्रशासन को स्पष्ट रूप से विधायक से वार्ता कर जनता को वास्तविक स्थिति से अवगत कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें