बस्ती। क्रिसमस पर्व में अब कुछ ही दिन शेष है। ईसाई समाज इसको लेकर उत्साहित है। वहीं अब पर्व की तैयारियां भी लोगों ने तेज कर दी है। शहर के बाजार सज गए हैं।
गांधीनगर, कंपनीबाग, फौव्वारा तिराहा और कटरा चुंगी के पास दुकानें सज गई हैं। सेंटा क्लाज के कपड़ों, कैप, क्रिसमस ट्री की बिक्री शुरू हो गई है। इससे बाजार की रौनक बढ़ गई है। चर्च की सजावट का काम भी तेजी से चल रहा है।
25 दिसंबर को क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय में खासा उत्साह दिख रहा है। वहीं, स्कूलों में भी कार्यक्रम किए जा रहे। बच्चे सेंटा क्लाज की भेष में नजर आए। केक काटकर यह पर्व मनाया गया। वहीं चर्च को रंगीन झालरों और गुब्बारों से सजाया जा रहा है। बाजार में क्रिसमस के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए सेंटा क्लाज के ड्रेस उपलब्ध है।
ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु की याद में चर्च को बेहतर ढंग से सजा रहे है। शहर के सेन्ट जेम्स सीएनआई चर्च का रंग रोगन कर झालरों से सजा दिया गया है। क्रिसमस प्रभु यीशु के जन्मदिन का उत्सव है।