फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ने के खेत में मिला मोबाइल, कड़ियां जोड़ रही पुलिस

Tue, 23 Dec 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आटा चक्की के बगल ​स्थित गन्ने के खेत से बरामद हुई मृतक धर्मेंद्र की मोबाइल।
विज्ञापन
बभनान। धर्मेंद्र हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस की तीन टीमें हत्यारों के करीब तक पहुंच चुकी है। कुछ संदिग्ध अभी पुलिस की हिरासत में ही बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस हर पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या से जुड़े काफी कुछ तथ्य पुलिस के हाथ लग गए हैं। बस कड़ी से कड़ी मिलाई जा रही है। इसके बाद घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बेलवरिया जंगल स्थित धर्मेंद्र के घर से लेकर पूरे गांव में पुलिस का आना जाना सोमवार को भी लगा रहा। घटना के बाद धर्मेंद्र की मोबाइल उसके पास नहीं मिली थी। जबकि घटना से ठीक पहले उसने गांव के ही एक युवक से फोन पर बात करके अपने ऊपर हमले किए जाने की जानकारी दी थी। पुलिस तीसरे दिन सोमवार को घटना स्थल से कुछ ही दूर स्थित गन्ने के खेत धर्मेंद्र की मोबाइल बरामद कर ली है। घटना से पर्दा उठाने के लिए जुटी गौर थाने के अलावा स्वाट और सर्विलांस टीम संदिग्धों से पूछताछ के साथ घटना के वक्त उनके मोबाइल फोन का लोकेशन भी ट्रेस करने में जुटी है।
ग्रामीणों के अनुसार पुलिस घटनाक्रम के तह तक लगभग पहुंच चुकी है। एक दिन पहले जिन लोगों को पुलिस साथ ले गई थी वह अभी घर नहीं पहुंचे हैं। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पूछताछ के आधार पर ही मृतक की मोबाइल ढूंढने में पुलिस को कामयाबी मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मृतक धर्मेंद्र के घर पर पुलिस का पहरा अभी भी है। पुलिस की आवाजाही से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

लाठी- डंडे से पीटकर हुई थी धर्मेंद्र की हत्या : गौर थाना क्षेत्र के बेलवरिया जंगल गांव के रहने वाले धर्मेंद्र चौधरी 38 घर से महज 300 मीटर की दूरी पर 19 दिसंबर की रात सोलर आटा चक्की पर सोने के लिए जा रहे थे।
इसी बीच घात लगाकर बैठे लोगों ने लाठी- डंडे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में इलाज के दौरान की उनकी मौत हो गई। इस मामले में पत्नी मंजू वर्मा की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का एफआईआर पुलिस ने दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें