फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांव-गांव कांवड़ियों की सूची बनाएंगे चौकीदार

Mon, 14 Jul 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के बारे में सटीक जानकारी रखने के लिए इस बार कई कदम उठाए गए हैं। पहली बार चौकीदारों को जिम्मा सौंपा गया है कि वे अपने गांव से ऐसे लोगों की सूची बनाकर थाने को उपलब्ध कराएं,जो कांवड़ लेकर जाने वाले हैं। गौर के प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने बताया कि थाने पर चौकीदारों के साथ बैठक कर प्रत्येक गांव से कावड़ में जाने वालों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कावड़ यात्रा को देखते हुए जिले में पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े मंदिरों के साथ जलाभिषेक के दिन ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान, चौराहों, प्रमुख स्थलों को लेकर रूपरेखा तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राम सभाओं में तैनात चौकीदारों को निर्देश दिया गया है कि गांवों से जो लोग कावड़ यात्रा में जा रहे हैं। उनका नाम, मोबाइल नंबर और कहां से जल भरेंगे और किस मंदिर पर वापस आकर जलाभिषेक करेंगे। पूरा विवरण तैयार कर लें और उसकी सूची बनाकर थाने पर अवगत काराए। उन्होंने बताया कि कांवड़ के चलते नेशनल हाईवे सड़कों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर परिवहन निगम की बसें सहित बड़े वाहनों व कांवड़ में जाने वाले की भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में सभी को अपनी ड्यूटी पर हमेशा सजग रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें