फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चौकीदार संघ ने 10 हजार मानदेय मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन विधायक राजेन्द्र चौधरी और डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि ग्राम प्रहरी चौकीदारों को नियमित कर वेतन वृद्धि करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन

बात न बनने तक 10 हजार रुपये मानदेय निर्धारित हो। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि पिछले कई वर्षों से चौकीदार अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। जिलाध्यक्ष जर्नादन प्रसाद ने कहा कि चौकीदारों को समुचित मानदेय देने के साथ ही समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। इस दौरान महिला विंग जिलाध्यक्ष सरोज देवी, संगीमा देवी, चन्द्र प्रकाश गिरी, मोहरत, बाबूलाल, राजेंद्र प्रसाद, अमरेश चंद्र गुड्डू, इंद्रजीत, भरतलाल, राकेश कुमार, जीत बहादुर, शेषराम, विनोद कुमार, रामललित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें