संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती) थाना क्षेत्र के ग्राम पाल्हा में स्थित बड़ौदा यूपी बैंक शाखा के मुख्य गेट का रविवार रात ताला तोड़कर चोर घुसे और चार मॉनीटर और फायर सिस्टम उठा ले गए। चार अलमारियों के भी लॉक टूटे मिले।
सोमवार सुबह बैंक पहुंचे मैनेजर ने जब बैंक के मेन गेट का ताला टूटा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गये। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना नगर पुलिस को गई। थाना प्रभारी नगर सतानन्द पांडेय,उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव मौके पहुंचेे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसएचओ का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। इस संबंध में बैंक मैनेजर विजय कुमार निवासी मुंडेरवा थाना कोतवाली ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि सोमवार की सुबह पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला। बैंक के अंदर रखे चार मॉनीटर व आग बुझाने के लिए रखा अग्निशमन यंत्र गायब मिला।