फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चिलवनिया के पहलवान कट्टू ने कायम रखा दबदबा

Sun, 26 Oct 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कुश्ती में दांव आजमाते पहलवान तथा भीड़ - संवाद
विज्ञापन
कलवारी। बस्ती टांडा मार्ग पर राम जानकी मंदिर धोबहट के पास विराट कुश्ती दंगल में अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने शनिवार को दांव आजमाया। कुश्ती दंगल का शुभारंभ दोपहर में सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने अखाड़े में पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया।
विज्ञापन


कुश्ती दंगल में पहले दिन 12 जोड़ हुए। चिलवानिया बस्ती के कट्टू पहलवान ने अपने पहले मुकाबले में जिग्नेश दिल्ली को व दूसरे में दीपक बनारस को मात देकर अपना दबदबा कायम रख। अन्य मुकाबले में चिमचिम डोगरा भूटान व चंद्रमुखी राजस्थान के बीच हुआ जिसमें चिमचिम ने जीत दर्ज की, गौरव हरियाणा व संजय राजस्थान के बीच बराबर का मुकाबला रहा, गोलू तिवारी गोंडा व छोटू पहलवान बनारस यह भी जोड़ बराबर का रहा। अजय बाराबंकी व करण अयोध्या में करण विजयी रहे। बिल्ला हरियाणा व मानसिंह कानपुर इसमें बिल्ला विजयी रहे। रहमान राजस्थान व बाबर दिल्ली में बाबर ने जीत दर्ज की। विजय अयोध्या व गोलू तुलसीपुर में गोलू ने जीत दर्ज की। पहलवान नकाबपोश महाराष्ट्र व मोहम्मद रजा कुरैशी सहारनपुर में रजा कुरैशी ने, बाबर दिल्ली व मुन्ना गोरखपुर दोनों बराबर पर छूटे। मुन्ना गोरखपुर व मनीराम दास अयोध्या में मनीराम दास विजयी रहे। इस मौके पर आयोजक रंणजीत यादव, प्रमोद यादव, बृजेश, रमाकांत, डा. राजवंत सिंह अनुज प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, शैलेश यादव चौकी प्रभारी माझा खुर्द तथा रेफरी फौजी अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

कुश्ती में दांव आजमाते पहलवान तथा भीड़ - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें