फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या क्रिकेट प्रीमियर लीग में उत्कर्ष का चयन

Sun, 26 Oct 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी उत्कर्ष सिंह तुषार का अयोध्या प्रीमियर लीग में चयन हो गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संचालित इस लीग में चयन खिलाड़ियों में खुशी है। यह प्रतियोगिता डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम अयोध्या में 9 नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन


किसान अजय सिंह के पुत्र उत्कर्ष की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से शुरू हुई। वे चौदह साल से क्रिकेट में संघर्ष कर रहे थे। इस चयन के साथ उनका संघर्ष समाप्त हुआ। पिता अजय सिंह, माता राजनिता सिंह, बहन रितिका सिंह उर्फ तनु सिंह ने इसे गौरव का क्षण बताया। तुषार ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बहन, माता-पिता, बड़े पिता पप्पू सिंह सहित घर के सभी सदस्यों और गांववासियों को दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) और भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करना उनका सपना है। लल्लू सही, गोला सिंह, भास्कर सिंह,ओम प्रभात सिंह, संजय सिंह, आशीष सिंह और गोविंद निषाद ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें