फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोहरे के बीच बढ़ी ठिठुरन...अलाव से राहत

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।
विज्ञापन
बस्ती। ठंड से अभी राहत नहीं है, घने कोहरे के बीच ठंड जोरदार है। खुले आसमान तले निकलने पर ठिठुरन और कंपकंपी महसूस हो रही है। गर्म कपड़ों से बदन ढकने के बाद भी मोटरसाइकिल से लंबा सफर नहीं हो पा रहा है। लुढ़के तापमान में शीतलहर का सामना करने के बाद कलेजा हिल रहा है। रास्ते में जहां अलाव-आग दिख रही वहीं लोग बाइक खड़ी करके पहले हाथ सेंक रहे हैं, बाजार और कार्यालयों में भी यहीं स्थिति है
विज्ञापन

मंगलवार को घने कोहरे के बीच शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। सुबह आठ बजे तक सड़क पर दूर की दृश्यता शून्य के बराबर रही। वाहनों को धीमी रफ्तार में लाइट जलाकर चलते हुए देखा गया। दिन में 11 बजे तक कोहरे का असर बरकरार रहा। इसके बाद आसमान थोड़ा साफ हुआ तो लोगों को सूर्य निकलने की उम्मीद हुई। धुंध और कोहरे से जूझते सूरज दिन में दो बजे दर्शन दिए। इसके बाद हल्की धूप खिली तो लोग घरों से बाहर निकले। लगभग एक घंटे तक हलचल बढ़ी रही।
तीन बजे के बाद मौसम ने फिर रूख बदल दिया। शाम चार बजते- बजते धुंध और कोहरे का असर वापस आने लगा। रात आठ बजे तक घने कोहरे से धरती ढक उठी। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अभी ठंड का प्रकोप अगले एक सप्ताह तक बना रहेगा। तापमान और लुढ़कने की संभावना है।
विज्ञापन

ठंड को देखते हुए मंगलवार को जूनियर एवं हाईस्कूल स्तर के कुछ निजी विद्यालयों में छुट्टी कर दी गई। सुबह ही अभिभावकों के मोबाइल पर छुट्टी मैसेज आते ही बच्चे भी खुश हो गए। लेकिन, कुछ स्कूलों में छुट्टी न होने से शीतलहर का सामना करते हुए बच्चों को स्कूल जाना पड़ा।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें