छावनी। समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बीआरसी विक्रमजोत छावनी में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में 150 बच्चों को कुल 232 उपकरण दिए गए। इनमें ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, विशेष कुर्सी, श्रवण यंत्र, दृष्टिबाधित बच्चों के लिए ब्रेल किट और रोलेटर सहित अन्य उपकरण शामिल रहे। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुनील कुमार त्रिपाठी और खंड शिक्षा अधिकारी विक्रमजोत विजय आनंद की अगुवाई में कैंप लगा। ब्लॉक प्रमुख केके सिंह मुख्य अतिथि रहे।
इस अवसर पर एलिम्को कानपुर के प्रतिनिधि बृजेश शुक्ला, हरेंद्र सिंह और विवेक कुमार के साथ विशेष शिक्षक अनिल पांडेय, विवेक, शिवशंकर, देवेंद्र ओझा, उर्मिला, संतोष सिंह, रामनिहाल, अमर प्रकाश, लक्ष्मी, राजेश, अजय वर्मा, फिजियोथेरेपिस्ट अजय कुमार पांडेय ने कार्यक्रम में योगदान दिया। संवाद