फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रगति पत्र मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किए गए बच्चे

Wed, 02 Apr 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौवा। कंपोजिट विद्यालय पड़री पांडेय में शारदा संगोष्ठी व छात्रों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि अरुण कुमार पांडेय व प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष रामभरत वर्मा ने बच्चों को प्रगति पत्र, मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य महेश चंद्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सहायक अध्यापक विजय प्रकाश चौधरी, आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सरकारी स्कूलों में योग्य शिक्षक सीमित संसाधनों में बेहतर शिक्षा देने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन

रुधौली संवाद के अनुसार न्याय पंचायत सुरवार कला के पूर्व मध्य विद्यालय बनकटिया में नए सत्र के मौके पर स्कूल चलो अभियान के तहत के तहत बच्चों ने रैली निकाली। प्रधानाध्यापक राम भवन यादव ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष के बच्चों को अनिवार्य एवं निशुल्क शिक्षा बच्चों का अधिकार है। इस मौके पर शिखा साहिब, कामिनी, लक्ष्मी, इश्तियाक अहमद, रुकसार आदि मौजूद रही।

नए सत्र के शुभारंभ पर बच्चों ने किया यज्ञ
बस्ती। स्वामी दयानंद पुर महादेव विद्यालय सुरती हटा बस्ती में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ वैदिक यज्ञ से हुआ। बच्चों ने मां सरस्वती से अपने उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक ओम प्रकाश आर्य ने बच्चों को योग अभ्यास और निरंतरता पूर्वक अध्ययन के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक आदित्य नारायण गिरी ने बच्चों को समयनिष्ठता और अनुशासन को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। यज्ञाचार्य गरुण ध्वज पांडेय ने शिवसंकल्प के मंत्रों से आहुतियां दिलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें