फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार से बच्चे बेहाल

Tue, 22 Apr 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आंधी-बारिश के बाद दो दिन से पड़ रही बेतहाशा गर्मी के कारण बच्चों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार ने बेहाल कर दिया है। जिला अस्पताल और कैली मेडिकल काॅलेज के बाल रोग की ओपीडी में 40 फीसदी से अधिक बच्चे इसी दिक्कत से पीड़ित होकर पहुंचे।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सरफराज खान ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से बच्चों में उल्टी के मरीज काफी बढ़ गए हैं। तीन-चार बार उल्टी होने के बाद बच्चे को कई बार दस्त हो रही है। इससे डिहाइड्रेशन की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है।
साथ-साथ पेट दर्द और बुखार भी बच्चों को कमजोर बना दे रहा है। डॉ. खान ने बताया कि इसमें बच्चे के भीतर पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। पिछले सात दिन में जिला अस्पताल में 110 बच्चे भर्ती हुए है।
विज्ञापन

हालांकि, जल्दी ठीक हो जाने के कारण ज्यादातर भर्ती बच्चे दो चार दिनों में ही ठीक होकर घर चले जा रहे हैं। चिकित्सक इलाज के साथ ही अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और सफाई का विशेष ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।भ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें