बस्ती। जामिया हनफिया मदरसा तुरकहिया में सोमवार को हज यात्रियों के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया। सीएमओ डॉ. राजीव निगम की देखरेख में पंजीकृत 60 में 49 हज यात्रियों को टीका लगाने के साथ ही पोलियो वैक्सीन पिलाई गई। 60 वर्ष से ऊपर के 7 लोगों को हिमोफिलस इनफ्लुएंजा की वैक्सीन भी लगाई गई। इस मौके पर डॉ. विनोद कुमार, डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा, डॉ. नदीम अहमद, डॉ. फारूक, अब्दुल वारिस, आनंद गौरव शुक्ला, अनुराधा, एएनएम रोजी आदि मौजूद रहे। संवाद