फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखी नहर को बच्चों ने बनाया खेल का मैदान

विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र में सरयू नहर मे खेलते बच्चें। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सूखी नहर को बच्चों ने बनाया खेल का मैदान
विज्ञापन

दुबौलिया। जिले में एक नहर ऐसी भी है, जो बच्चों के लिए खेल के मैदान में तब्दील हो गई है। ऐसा महज इस लिए है कि इस नहर में पानी ही नहीं है। पूरी तरह से सूख चुकी यह नहर बच्चों के खेलने के लिए जगह बन गई है तो किसानों के लिए हाथी का दांत।
नहर सूखी होने के चलते किसानों को अधिक धन खर्च कर पंपिंग सेट के सहारे सिंचाई करनी पड़ रही है। दरअसल, सरयू नहर खंड अयोध्या-कलवारी नहर में लंबे समय से पानी नहीं आ रहा है। उससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। उसके चलते किसान डीजल के इंजन के सहारे गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे हैं। वहीं, बरसात के समय में नहर में इतना पानी आता है कि जगह-जगह नहर कट जाती है। अब जब नहर में पानी की जरूरत है तो सूखी पड़ी है।
विज्ञापन

नहर में बच्चों की टोली कई जगहों पर क्रिकेट व वॉलीबॉल खेलने में मशगूल दिखती है। वहीं, किसान नहर में पानी आने की आस लगाए बैठे हैं। गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए किसानों को पानी की जरूरत पड़ रही है। क्षेत्र के शुकुलपुरा, गौरा, विशुनपुरा, बैरागल, रमवापुर, भिऊरा, अवधूतनगर, सैनिया, डिगरापुर, लारा, गुलौरी आदि गांवों के किसानों को गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता है, लेकिन पानी न होने से किसान निराश हैं। किसान राधेश्याम चौधरी, पल्टूसिंह, अरुण शुक्ल, कपींद्र सिंह, चंद्रप्रकाश आदि किसानों ने नहर में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में अधिशासी अभियंता जय सिंह चौहान ने बताया कि पंप के पास नदी का पानी सूख गया है। उसके चलते नहर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नदी में पानी का स्तर बढ़ने पर नहर में पानी देना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें