फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में बच्चों ने जाना अनुशासन का महत्व

विज्ञापन
स्काउट एवं गाइड की  ​शिविर में उप​स्थित लोग - फोटो : Archive
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया ब्लॉक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय उभाई में स्काउट एवं गाइड का तीन दिवसीय शिविर बुधवार को संपन्न हुआ। द्वितीय सोपान के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया। अनुशासन के गुर सीखे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। मुख्य अतिथि संतोष शुक्ल व विशिष्ट अतिथि भीम सेन उपाध्याय रहे। अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए स्काउट एवं गाइड गतिविधियों को जीवनोपयोगी बताया।
कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविश्वास विकसित होता है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मधु, खुशी, अनन्या, क्षमा, नंदनी, आयुषी, शिवानी, विवेक, शिवकुमार, रामबाबू, आदर्श, प्रिंस, अनूप और अखिलेश आदि ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक विद्यासागर वर्मा, स्काउट मास्टर राजीव शरण, प्रमोद तिवारी, प्रदीप शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला, राम शरण गुप्ता और विमलेन्द्र कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें