फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में थिरके बच्चे, झूमे लोग

Tue, 05 Nov 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
चित्रगुप्त मंदिर के कार्यक्रम में भगवान राम के लंका पर विजय प्रा​प्ति के बाद अयोध्या लौटने पर म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। धर्मशाला रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर के सभागार में कायस्थ सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक अजय श्रीवास्तव की अगुवाई में बच्चों ने नृत्य-संगीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। देर रात तक लोग श्रद्धा के सागर में गोते लगाते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गेंद्र बहादुर ने गणेश वंदना से किया। छात्रा समृद्धि श्रीवास्तव, स्वरा उपाध्याय व गिरिनंदनी ने नृत्य प्रस्तुत किया। आदर्श चौधरी, यशी पांडेय, उर्जित पटेल, देव सिन्हा, कार्तिक वर्मा, अथर्व, आराध्या, श्रेष्ठ शुक्ला, माही, रितेश, सिद्धेश्वर पांडेय, अंशिता व सक्षम आदि ने झांकी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

अभिश्री, सृष्टि, अंशिका, उदिता, यशस्वी, ममता, राशी, तान्या, आराध्या सिंह, मैंसर, अक्षिता, काव्या, ईशा, आराध्या सिंह, मायरा, शिवन्या, आराध्या त्रिपाठी, अन्विता, आस्था सिंह, आरुषि द्विवेदी, साक्षी, अंकिता, अनुष्का ने विविध नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। कीर्ति, इकरा, शिवांगी, आकांक्षा, साक्षी, आराध्या व पीहू ने गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

चित्रगुप्त मंदिर कमेटी के महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र, सुभाष श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश, अरुण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, नम्रता श्रीवास्तव और साक्षी श्रीवास्तव आदि सदस्यों ने बच्चों को स्मृति चिह्न भेंटकर आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर कायस्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, रमुकेश, मयंक श्रीवास्तव और संजय आदि मौजूद रहे।म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें