फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीम के समक्ष नहीं पहुंचे शिकायतकर्ता

Tue, 05 Nov 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एक्सपायरी वैक्सीन के मामले में जॉच कर रही टीम के समक्ष अभी तक दवा कंपनी के प्रतिनिधि एवं शिकायतकर्ता दोनों नहीं पहुंचे हैं। अब टीम दो दिन इंतजार करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित कर देगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों शहर के एक अस्पताल में एक्सपायरी वैक्सीन लगाए जाने की शिकायत हुई है। सीएमओ ने जॉच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित किया था। इसके बाद टीम ने संबंधित दवा कंपनी और शिकायत कर्ता का बयान दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन दोनों पक्ष में कोई भी टीम के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। सप्ताह भर इंतजार के बाद टीम ने दो दिन का समय और दिया है। इसके बाद मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी जाएगी। जांच टीम में शामिल अरुण कुमार शाही ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। दवा कंपनी व शिकायतकर्ता बयान देने के लिए अभी तक उपस्थित नहीं हुए हैं। दो दिन इंतजार करने के बाद अंतिम रिपोर्ट लगा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें