फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चों को डिजिटल लर्निंग के माध्यम से बनाया जा रहा दक्ष

Fri, 08 Mar 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा दे रही है। इस योजना में शिक्षा विभाग के दिशानिर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को डिजिटल लर्निंग के माध्यम से पाठ्यक्रम के अलावा तकनीकी ज्ञान से दक्ष बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में अध्ययनरत बच्चों को डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को तहत एंड्राइड मोबाइल फोन के माध्यम से दीक्षा एप डाउनलोड कर उन्हें डिजिटल लर्निंग के माध्यम से बच्चों को पाठ्य-पुस्तक के अलावा कई अन्य तरह की जानकारियां दी जा रही हैं। विद्यालय के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों से संबंधित वीडियो दीक्षा एप पर उपलब्ध है।
विद्यालय में बच्चों को डिजिटल लर्निंग का अतिरिक्त क्लास चलाकर दक्ष बनाया जा रहा है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों के अभिभावकों को भी बताया गया है कि घर पर मोबाइल फोन में विभागीय शैक्षणिक एप को इंस्टॉल कर लें, ताकि बच्चे घर जाकर अपने विषय वस्तु से संबंधित कंटेंट को यू-ट्यूब के माध्यम से दीक्षा एप पर शिक्षण सामग्री देखकर पढ़ सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एप के माध्यम से बच्चे मोबाइल फोन के तकनीक को समझते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ,एनीमेशन, सिमुलेशन के आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी हासिल कर सकते हैं। बच्चों के लिए यह डिजिटल लर्निंग क्लास आने वाले समय में शिक्षा में तकनीकी का उपयोग बेहतर विकल्प का अवसर देगा। इस प्रोग्राम के तहत बच्चों को जानकारी देने में विद्यालय के शिक्षक अखतरुन निशा, राजपती यादव, वंदना, मयंक श्रीवास्तव, नितिश कुमार, अनुपम पांडेय का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें