फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार माह से थायराइड मशीन खराब.... बाहर हो रही जांच

Fri, 08 Mar 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल में थायराइड जांच की मशीन चार माह से बंद है। मरीजों को निजी पैथाेलॉजी से 500 से 800 की जांच करानी पड़ रही है। चिकित्सकों की मानें तो लक्षण के आधार पर 20 प्रतिशत मरीजों की थायराइड जांच कराई जाती है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में अत्याधुनिक थायराइड जांच मशीन करीब दो वर्ष पहले स्थापित कराई गई थी। शुरुआती दौर में यह मशीन ठीकठाक काम करती रही। मगर, देखरेख के अभाव में चार माह से बंद है। कर्मियों का कहना है कि इस मशीन से रोज 100 से 150 जांच की जाती थी।



जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामजी सोनी ने कहा कि खानपान व रहन-सहन के चलते थायराइड के मरीज बढ़ रहे हैं। लक्षण के आधार पर मरीजों की जांच कराई जाती है। इस रोग में दवा का सेवन स्थायी रूप से रोज करना होता है।
विज्ञापन

डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हाइपो थायराइड के मरीज अधिक हैं। वजन बढ़ना, घबराहट व बेचैनी होना, छोटे बच्चों के बुद्धि का विकास व शारीरिक विकास बाधित हो जाता है। महिलाओं में गर्भधारण की क्षमता कम हो जाती है। शरीर में सूजन बना रहता है। माहवारी अनियमित होना, पुरुषों में थायराइड होने पर आलस व शरीर की क्षमता प्रभावित हो जाती है।

थायराइड मशीन का कोई पार्ट खराब हो गया है। कंपनी को लिखा गया था। कंपनी ने मशीन के संबंधित पार्ट में लगने वाले खर्च का एस्टीमेट भेजा है। शासन से बजट की मांग की गई है। जल्द ही मशीन ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन


- डॉ. वीके सोनकर, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें