फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुख्यमंत्री कल रखेंगे सैनिक स्कूल की आधारशिला

Mon, 08 Sep 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती में सेना में अफसर बनने का सपना संजोए तैयारी कर रहे युवाओं की राह अब और आसान होगी। ऐसे युवाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार यानी नौ सितंबर को बड़ा तोहफा देंगे।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक फोरलेन स्थित बसहवा गांव परिसर में प्रस्तावित सैनिक स्कूल का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिले स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई है। विभिन्न विभाग के अफसर दिन-रात तैयारी में लग गए हैं।
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग के नये प्रकल्प सैनिक स्कूल का भव्य आधारशिला कार्यक्रम नौ सितंबर को प्रस्तावित है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की सुगबुगाहट है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के बसहवा गांव के पास फोरलेन किराने बनने वाले इस सैनिक स्कूल का शिलान्यास होना है। सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के नव सैनिक स्कूल के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग, एनएचएआई समेत जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा है। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री के हाथों होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए कार्ड जारी किया है।
अध्यक्ष गोपाल गाडिया, कोषाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी, प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने कार्ड के जरिये लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुरोध कर रहे। कार्यक्रम को लेकर विभागों के कर्मी, अधिकारी सभी कार्यक्रम स्थल पर लगे हैं। प्रशासन अलर्ट मोड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें