फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जलमग्न अटल आवासीय विद्यालय का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मांगी आख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जलमग्न अटल आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों के सामने खड़े संकट को लेकर शासन स्तर पर हलचल तेज हो गई है। इस संबंध में 3 अक्तूबर को छपी खबर का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। उनके अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने जिलाधिकारी से आख्या तलब की है।
विज्ञापन

हर्रैया तहसील के परशुरामपुर ब्लॉक के बसेवा राय में बने अटल आवासीय विद्यालय में करीब एक माह से जलभराव है। इसमें श्रमिकों के परिवार से जुड़े करीब 860 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। यह समस्या सार्वजनिक होने पर 2 अक्तूबर को खबर प्रकाशित की गईं। 3 अक्तूबर के अंक में जलमग्न अटल आवासीय विद्यालय में 860 विद्यार्थियों के सामने संकट शीर्षक अगली खबर प्रकाशित हुई। इससे मामला सुर्खियों में आया और इसकी गूंज शासन तक पहुंची। 4 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी बस्ती को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है।
जिलाधिकारी ने भी इस पर कार्रवाई करते हुए उप श्रमायुक्त को पत्र भेजा है। डीएम ने अतिशीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। इसके बाद से ही हलचल तेज हुई है। रिपोर्ट भेजने से पहले आनन-फानन समस्या के निस्तारण के हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
लो-लैंड पर बनाया गया भवन, खर्च किए गए 63 करोड़
सितंबर, 2023 में बनकर तैयार हुआ यह भवन लो-लैंड पर खड़ा किया गया है। निर्माण से पूर्व प्रस्ताव भेजने वालों और कार्यदायी संस्था के लोगों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। बार-बार हो रहे जलभराव से 63.59 करोड़ रुपये के पानी में चले जाने की आशंका है। इससे भवन को भी क्षति पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अब 8.72 करोड़ रुपये से जलभराव की समस्या दूर करने के लिए रिटेनिंग वॉल बनाने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें