फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एटीएम कार्ड धोखाधड़ी का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस ने एटीएम कार्ड धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कलवारी पुलिस और सर्विलांस टीम के बिछाए जाल में अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल चार गुर्गे फंस गए। ये सभी हिसार (हरियाणा) के रहने वाले हैं। इनके पास से वादात में प्रयुक्त लखनऊ नंबर की लग्जरी कार भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी ओमवीर सिंह बृहस्पतिवार ने बताया कि 11 अक्तूबर को कलवारी क्षेत्र के कुसौरा बाजार में आफताब आलम पीएनबी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद दो व्यक्ति मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड लेकर पिन कोड पूछा। इसके बाद उन्हें दूसरा एटीएम कार्ड देकर चलते बने। थोड़ी देर बाद जालसाजों ने 30 हजार रुपये निकाल लिए। डिजिटल साक्ष्य के जरिये कलवारी थाना और सर्विलांस टीम ने जाल बिछाया। उसमें चारों फंस गए।
आरोपियों की पहचान हिसार के नानोद हांसी थाना क्षेत्र के डाटा निवासी बिट्टू कुमार (35), राहुल (22), वहीं के बोवनी खेड़ा थाना के खुगढ़ निवासी मनीष (22) और नानोद हांसी थाना क्षेत्र के पेटवाड़ निवासी आर्यन (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वे लग्जरी गाड़ी से एक साथ चलते हैं। यूपी समेत अन्य राज्यों के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में जाकर एटीएम मशीन से सौ मीटर दूर गाड़ी खड़ी करते हैं। आर्यन और बिट्टू एटीएम मशीन के पास जाते हैं।
वहां पर एटीएम से रुपये निकालने वाले व्यक्ति को मदद के बहाने बातों में उलझाकर कार्ड बदल देते हैं। इस दौरान उनका पिन भी जान लेते हैं और उसे तुरंत अपने फोन में डायल कर लेते हैं।वहां से दूर जाकर किसी अन्य एटीएम से अधिकतम नकद निकालते हैं। इसके अलावा अपने पास रखे भारत-पे कंपनी की स्वाइप मशीन (पीओएस) में कार्ड लगा कर रुपये स्थानांतरित कर लेते हैं। यह मशीन गुजरात की एक फर्म के नाम है। इस गिरोह ने बस्ती, लखनऊ, खलीलाबाद, वाराणसी समेत कई जिलों में वारदात को अंजाम दिया है। एसपी ने बताया कि जिस फर्म के नाम पीओएस मशीन निर्गत है, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें