फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: माैसम में बदलाव से सीने में हो रही जकड़न

विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण बुजुर्गों के अलावा बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में आजकल मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादातर बच्चों में निमोनिया की बीमारी पनप रही है। इस मौसम में अधिकांश बच्चे बीमार हो रहे हैं। उल्टी-दस्त के साथ पेट दर्द और सीने में जकड़न की समस्या बढ़ी हुई है। इस समय ओपीडी के बाल रोग विभाग में भी रोगियों की संख्या बढ़ी हुई है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में 500 से अधिक संख्या में मरीजों का पंजीकरण किया जा रहा है। इसमें सौ से अधिक बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। चिल्ड्रेन वार्ड में कुल 15 बच्चे भर्ती हैं। इसमें सात निमोनिया से पीड़ित हैं। अन्य आठ बच्चे पेट दर्द, उल्टी व बुखार से परेशान बताए जा रहे हैं। राहत की बात हैं कि अभी पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में एक भी बच्चे भर्ती नहीं है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अभिषेक सिंह ने बताया कि इस समय मौसमी बीमारी से बच्चों को बचाने की जरूरत है। उन्हें दिन में धूप देखकर हल्के कपड़े न पहनाए। गर्म कपड़ों से बदन को अभी भी ढककर रखना चाहिए। इस मौसम में निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। लगातार तीन-चार दिनों तक भांप देने के बाद ही बच्चों को पूरी तरह आराम मिल पा रहा है। उन्हें एंटीबॉयोटिक डोज भी देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें