वाल्टरगंज। गोविंदनगर शुगर मिल गेट पर लगातार धरना जारी है। बृहस्पतिवार को धरना दे रहे श्रमिकों, व्यापारियों व किसानों ने एक स्वर में कहा कि इस मिल को दोबारा चालू कराया जाए। श्रमिक महेश पांडेय, अंगद वर्मा, राकेश, राम लखन शुक्ल आदि ने बताया कि उन लोगों की बार-बार जिला स्तरीय अधिकारी, मिल के प्रतिनिधियों के साथ वार्तालाप होती है। जब मिल को दोबारा शुरू करने की बात रखी जाती है तो उसका सार्थक जवाब नहीं दिया जाता है। संवाद