फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरी से सिद्धार्थनगर की बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी से सिद्धार्थनगर की बस सेवा शुरू
विज्ञापन

सिकंदरपुर(बस्ती)। हर्रैया विधानसभा के चौरी से सिद्धार्थनगर को जोड़ने के लिए परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू किया है। रविवार को विधायक अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। यह सेवा चौरी से परशुरामपुर, मखौड़ा, कोहराएं, रजवापुर, केनौना, अमारी, हर्रैया होते हुए जिला मुख्यालय व सिद्धार्थनगर की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के लिए जमीन पर प्रयास किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि परिवहन निगम की ओर से बस सेवा शुरू की जा रही है। क्षेत्रीय लोग लंबे समय से बस संचालन की मांग कर रहे थे। कहा कि लोगों को जिला मुख्यालय तक जाने के लिए निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता था। क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प जल्द ही शुरू होने जा रहा है। कहा कि चौरी बाजार की दो किलोमीटर बाईपास सड़क शासन से पास हो गई है। जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सिकंदरपुर से मसकनवां (गोंडा) को जोड़ने वाले मार्ग का चौड़ीकरण भी होने जा रहा है। जन सुविधाओं के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बस प्रतिदिन चौरी से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। वापसी रात करीब साढ़े आठ बजे होगी। मौके पर एआरएम बस्ती आरपी सिंह, कार्यालय सहायक अभिमन्यु श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, परिचालक पंकज कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडेय, रामगोपाल यादव, उमेश चंद्र मद्धेशिया, संतोष शुक्ला, अरविंद शुक्ला, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें