फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएचसी कप्तानगंज में मिली अव्यवस्था, कर्मचारियों को चेताया

विज्ञापन
सीएचसी कप्तानगंज का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. राजीव निगम संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज। सीएचसी कप्तानगंज में बृहस्पतिवार को दोपहर में अचानक सीएमओ डॉ. राजीव निगम पहुंचे तो वहां कर्मचारियों में खलबली मच गई। सीएमओ ने अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार सुधार के लिए चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीएमओ पहले प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। प्रसव संबंधी रजिस्टर का अवलोकन किया। प्रसव संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। साफ-सफाई में कमी दिखी। दवा वितरण कक्ष को भी देखा। साथ ही मरीजों से संवाद कर हकीकत जांची। कई मरीजों ने बताया कि बाहर से जांच करवानी पड़ती है। अस्पताल में डाॅक्टर समय से नहीं बैठते। रात में संविदा के डॉक्टर से काम चलाया जाता है।
सीएमओ ने एमओआईसी से कहा कि सभी जांच अंदर से कराना सुनिश्चत करें। डिप्टी सीएमओ डॉ. बृजेश शुक्ला, डॉ. फरदीन खान मौजूद रहे। वहीं, बाद में सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ के साथ एएनएम और सीएचओ के साथ परिसर में बैठक की। सीएमओ ने बैठक में सभी सीएचओ और एएनएम को निर्देश दिया कि आयुष्मान कार्ड ज्यादा से ज्यादा बनाएं। साथ ही प्रसव दर बढ़ाने और टीकाकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करके उन्हें समुचित उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जाए साथ ही संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें