महराजगंज (बस्ती)। सूरत से डंपर चालक का शव घर लाए जाने पर कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर सबकी आंखें भर आईं। देर रात परिजनों ने शव का मनोरमा नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
कप्तानगंज क्षेत्र के मीता सोती गांव निवासी 24 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र दयाराम तीन साल से सूरत में रहकर डंपर चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। 10 दिन पहले वह घर से सूरत गए थे।सोमवार दोपहर में वह एक गैरेज में डंपर बनवा रहे थे। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन देर शाम शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। संवाद