भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
बस्ती। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को धार्मिक आयोजनों की धूम रही। जगह-जगह पंडाल सजाए गए। इस दौरान हनुमान जी के महिमा का बखान किया गया। धूप, कपूर, अगरबत्ती के साथ विधिवत पूजन-अर्चन हुआ। देवी-देवताओं के जयकारे लगाए गए। भजन, कीर्तन की धूम रही। दिन भर भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।शहर के सभी प्रमुख बाजार, मुख्य मार्गों पर धार्मिक आयोजन हुए। जगह-जगह राहगीरों में प्रसाद वितरित किया गया।
कचहरी चौराहा, कंपनीबाग, गांधीनगर में हनुमान जी की आराधना की गई। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। प्रत्येक पंडाल में भंडारे के प्रसाद का आनंद लिया गया। कंपनीबाग महरीखांवा के सामने फिटनेस क्लब की ओर से अमित गुप्ता की अगुवाई में भंडारा का आयोजन किया गया। बेगमखैर गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने भंडारा हुआ। मालवीय रोड, शनिदेव मंदिर, पांडेय बाजार, मंगल बाजार से लेकर गांव क्षेत्र में वीर हनुमान के जयकारे के साथ भंडारा हुआ।
ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन : रुधौली। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार पर रुधौली नगर पंचायत क्षेत्र में मुड़ियार तिराहा, बखिरा तिराहा समेत अन्य स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। विधिवत पूजा-पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ किया। विनय पासवान, संजय चौरसिया, विनोद चौरसिया, सुभाष चौधरी, राजेंद्र, कन्हैया सोनी, नीरज चौरसिया आदि मौजूद रहे। बोदवल बाजार में हुआ भंडारा : मुंडेरवा। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को कस्बे सहित बोदवल बाजार, देवरिया मंदिर, किठिऊरी मंदिर, काली मंदिर सहित अनेकों जगहों पर भजन-कीर्तन और भंडारा हुआ। सुंदरकांड पाठ एवं हवन हुआ। मुंडेरवा कस्बे, ओड़वारा, अहरा में भंडारा हुआ। पं. सच्चिदानंद त्रिपाठी, सुनील जायसवाल, रिंकू जायसवाल, रोशन जायसवाल, अंजीत जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव मौजूद रहे।