बस्ती। जिले के 39 पीएचसी/सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मेला में सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज अधिक आए।
चिकित्सकों ने जांच कर दवाएं दी। विभाग के अनुसार, कुल 1384 मरीजों को परामर्श दिया गया। कहीं-कहीं कागजी कर्मी-डॉक्टर कागजी कोरम पूरा करते दिखे, तो एलोपैथ के चिकित्सक न मिलने से कई मरीज आयुष डॉक्टर से परामर्श लिए।
नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने मेला में आए 73 मरीजों को परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि वायरल संक्रमण के मरीज अधिक थे। पेट दर्द, बदन और हड्डी दर्द से पीड़ितों की जांच कर दवाएं दी गईं। यहां अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया, डीपीएम राकेश पांडेय ने निरीक्षण कर मेला की स्थिति जांची।
पीएचसी नरहिया में डॉ. आरपी सिंह ने 63 मरीजों को परामर्श दिया। पीएचसी कुदरहा में जैसे-तैसे मेला निपटा दिया गया। पीएचसी बानपुर का भी यही हाल रहा।
मुंडेरवा संवाद के अनुसार, सीएचसी पर 27 मरीज आए। डॉ. मेहनाज गनी ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के कारण सांस, त्वचा व एलर्जी के मरीज अधिक रहे। डाॅ. फारुख ने भी मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट अखिलेश श्रीवास्तव, अंबिका गौड़, दीक्षा श्रीवास्तव, ओपी यादव, विनोद चौधरी, राजेश यादव ने सहयोग किया। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. नीलम चौधरी ने बताया कि 20 मरीज ही आये। ज्योत्सना सिंह, राजेश कुमार ने सहयोग किया।
पीएचसी वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, पीएचसी सल्टौआ में चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने 20 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट अवनीश चौधरी ने दवाएं दी। पीएचसी वाल्टरगंज में 35 मरीजों को परामर्श मिला। डॉ. रवि प्रकाश वर्मा ने बताया कि वायरल बुखार के रोगी अधिक थे। स्टाफ नर्स माधुरी चौधरी, फार्मासिस्ट उमेश चंद्र सिंह, एलटी कनिषको चित्रगुप्त, शहजाद परवेज ने सहयोग किया। कलवारी संवाद के अनुसार, पीएचसी बहादुरपुर में 31 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. प्रशंसा जायसवाल ने बताया कि मेला में बुखार, पेट दर्द, हड्डी दर्द, खुजलाहट, उल्टी के मरीज रहे। फार्मासिस्ट एके दीक्षित, एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स कल्पना मिश्रा, वार्ड ब्वॉय तेज प्रताप, रमजान अली ने सहयोग किया।
स्वास्थ्य मेला में 71 मरीजों का हुआ इलाज : हर्रैया। पीएचसी काशीपुर में चिकित्सक डॉ. नंदलाल ने 21 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट अनिल कुमार वर्मा ने दवाएं दी। चंद्र प्रकाश, पीर मोहम्मद ने सहयोग किया। पीएचसी इंदौली में डाॅ. विपिन कुमार ने 22 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट महफूर्जुरहमान ने दवाएं दी। स्टाफ नर्स संध्या वर्मा ने सहयोग किया। पीएचसी बेलभरिया रामगुलाम में डॉ. आनंद भारती और डाॅ. धर्मेंद्र शर्मा ने अस्पताल पर आए 28 मरीजों की जांच कर दवाएं दी। फार्मासिस्ट विवेकानंद ने सहयोग किया। संवाद