फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 33 हजार रुपये हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। चना आपूर्ति के नाम पर 33 हजार रुपये हड़पने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने श्रावस्ती जिले के भिनगा थाना क्षेत्र के राजापुररानी के रहने वाले अवधेश कुमार पांडेय पर रविवार को धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप लगाया है कि रुपये मांगने पर जानमाल की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर कटरा निवासी कन्हैया प्रसाद त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उन्होंने उद्योग लगा रखा है। इसमें बेसन, आटा मसाला आदि का निर्माण किया जाता है। उनका उद्योग बैंक से वित्त पोषित है। 16 नवंबर 2024 को उन्होंने आरोपी अवधेश को 10 क्विंटल चना खरीदने के लिए 33 हजार रुपये ऑनलाइन एडवांस के तौर पर दिए थे। इसके बाद भी चने की आपूर्ति नहीं की गई। जुलाई 2025 में उसने आरोपी पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी, तब उसने लिखित सुलहा-समझौता करते हुए कहा कि उसका बैंक अकाउंट सीज है। खुलते ही रुपये वापस कर देगा।
आरोपी के लगातार टाल मटोल करने पर उसने शनिवार को एसपी डॉ. यशवीर सिंह से मुलाकात की थी। विवेचक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को बस्ती बुलाया गया है। तय तिथि पर न आने पर उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें