फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार ठिठुरन से जनमानस अकुलाया

विज्ञापन
बस्ती में दिनभर कोहरा छाया रहा, ऐसे में गर्म कपड़ पहनकर घर से निकलीं युवती। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
लगातार ठिठुरन से जनमानस अकुलाया
विज्ञापन

बस्ती। कड़ाके की ठंड का दौर लगातार होने से समूचा जनमानस अकुलाने लगा है। अनुमान के अनुरूप पूरे दिन बादल छाए रहे। पूरे दिन ठिठुरन रही। घर के अंदर भी रहना मुश्किल रहा। न्यूनतम तापमान 11 से लुढ़ककर सात डिग्री पर आ गया। इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान की अवधि सिर्फ डेढ़ घंटे रही। पूरे दिन 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही तापमान रह गया। दोपहर बाद सिर्फ दो से साढ़े तीन बजे के बीच पारा 15 डिग्री या इससे ऊपर हुआ। बाकी समय कांपते गुजरा।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पूर्व विभागाध्यक्ष व कृषि अधिष्ठाता रहे डॉ. पद्माकर त्रिपाठी के मुताबिक आगामी 36 घंटे के भीतर बूंदाबांदी हो सकती है। पहाड़ों की ओर से हवा का कम दबाव हो जाने से बादल छा गए हैं। उम्मीद है कि मंगलवार को सर्द मौसम का असर कुछ कम होगा। औसतन तापमान में तीन से पांच डिग्री के इजाफ का अनुमान है। रविवार को ही मौसम ने नया तेवर दिखा दिया था। दोपहर बाद एकाएक पूर्वी हवाओं का दौर शुरू हुआ। इससे शाम होते-होते बादल छा गए। सोमवार की सुबह भी गलन, ठंडी हवा और कोहरे में लिपटी नजर आई। 11 बजे दिन तक कोहरा छाया रहा। गलन, ठंडी हवा और कोहरे में लिपटी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू पर पड़ा पाला
आलू की फसल पर आखिरकार पाला पड़ ही गया। शनिवार/रविवार रात से लेकर सोमवार रात के बीच जबरदस्त पाला पड़ा। बहादुरपुर, कुदरहा, बनकटी, सदर ब्लाक में इसका असर ज्यादा देखा जा रहा है। कृषि विज्ञानियों का कहना है कि इस बार आलू की फसल काफी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें