फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण के बढ़े मरीज, 1279 को मिला उपचार

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिनिच पर जन आरोग्य मेल मे इलाज करते फार्मासिस्ट रामनयन यादव
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचे। जिले के 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर आयोजित मेले में कुल 1279 मरीजों को परामर्श और उपचार दिया गया। इस दौरान वायरल संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं, कई केंद्रों पर एलोपैथ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को आयुष चिकित्सकों और फार्मासिस्टों के भरोसे उपचार कराना पड़ा। ब्लड जांच और एक्सरे जैसी सुविधाएं भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

पीएचसी पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक मेला आयोजित किया गया। नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती ने 40 मरीजों को परामर्श दिया। इनमें सर्दी-जुकाम, गले में खराश और बुखार के मरीज अधिक रहे। नरहरिया पीएचसी पर डॉ. आरपी सिंह ने 43 मरीजों की जांच की। सांस संबंधी परेशानी से पीड़ित कई मरीजों को बेहतर उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। बच्चों में भी मौसमी संक्रमण के लक्षण देखने को मिले।
कई मरीजों में शुरुआत गले में खराश और सर्दी-जुकाम से हुई, जिसके बाद बुखार, सूखी खांसी, सिरदर्द और बदन दर्द की शिकायत सामने आई। कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 21 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। डॉ. ऋषिकांत ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम के मरीज अधिक पहुंचे। कलवारी संवाद के अनुसार, बहादुरपुर में जन आरोग्य मेले के तहत 20 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मरीजों में बुखार, खांसी, पेट दर्द, हड्डियों में दर्द और त्वचा संबंधी बीमारियों की शिकायत रही। फार्मासिस्ट गुलाब चंद्र ने दवाएं दीं। एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स शशि चौधरी ने सहयोग किया।
विज्ञापन

बनकटी में दोपहर तक 25 मरीज पहुंचे
बनकटी। पीएचसी बनकटी में आयोजित जन आरोग्य मेले में रविवार को दोपहर दो बजे तक 25 मरीजों का उपचार कर उन्हें परामर्श और दवाएं दी गईं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार और फार्मासिस्ट पीसी पांडेय ने मरीजों की जांच की। इनमें बुखार और खांसी के मरीज अधिक रहे। मरीजों के तीमारदार अनवर शाह और राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों और पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों की संख्या घट रही है। उनका कहना था कि सुविधाओं के अभाव में लोगों का मेले से मोहभंग हो रहा है।
भानपुर क्षेत्र में तीन पीएचसी पर 95 मरीजों की जांच
भानपुर। सीएचसी के तहत संचालित तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में कुल 95 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, खांसी, सर्दी और त्वचा में खुजली की शिकायत वाले मरीज अधिक रहे। पीएचसी सगरा में 35 मरीजों का पंजीकरण हुआ। यहां आयुष चिकित्सक डॉ. वृजनंदन मोदनवाल ने परामर्श दिया और फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं वितरित कीं। पीएचसी परसाकुतुब में 33 मरीज पहुंचे। यहां एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. अजय कुमार सिंह ने जांच की और फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवाएं दीं। वहीं, पीएचसी करमहिया में 25 मरीजों का पंजीकरण हुआ। यहां आयुष के डॉ. अमिश कुमार ने परामर्श दिया और फार्मासिस्ट रामप्रकाश मौर्य ने दवाएं दीं।
टिनिच में फार्मासिस्ट ने संभाली व्यवस्था
टिनिच। पीएचसी में आयोजित मेले में 26 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। डॉ. रमजान अली की पीईटी में ड्यूटी लगने के कारण फार्मासिस्ट रामनयन ने मरीजों को जरूरी दवाएं दीं। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के चलते सांस फूलने और सर्दी-जुकाम की शिकायत वाले मरीज अधिक पहुंचे। इस दौरान एएनएम सुनीता चौहान, स्टाफ नर्स विजय लक्ष्मी, एलटी आशीष मिश्र ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें